वाशिंगटन, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका की प्रक्षेपा रक्षा एजेंसी लंबे समय से प्रस्तावित टर्मिनल हाई अल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (थाड) प्रक्षेपा प्रणाली का अगले कुछ दिनों में परीक्षण कर सकती है।
समाचार चैनल सीएनएन ने अमेरिकी रक्षा विभाग के एक अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है।
सीएनएन में शुक्रवार को प्रसारित रिपोर्ट में हालांकि परीक्षण की सटीक तिथि की जानकारी नहीं दी गई है।
अलास्का के कोडिएक स्थित पैसिफिक स्पेसपोर्ट कॉम्प्लेक्स अलास्का में यह थाड प्रक्षेपा रक्षा प्रणाली स्थापित की गई है।
अधिकारियों के अनुसार, इस परीक्षण का उत्तर कोरिया द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल (प्रक्षेपात्र) से कोई संबंध नहीं है।
थाड प्रणाली लघु, मध्यम और मध्यवर्ती प्रक्षेपाों को मार गिराने के लिए तैयार किया गया है, लेकिन उत्तर कोरिया द्वारा परीक्षण किए गए अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल की अपेक्षा इसकी मारक क्षमता कम दूरी की है।
सीएनएन अधिकारी के हवाले से कहा है परीक्षण के दौरान एक इंटरसेप्टर मिसाइल (वायुयान प्रक्षेपात्र) को चिह्नित कर उसे निशाना बनाना शामिल होगा।
अंतरिक्ष कंपनी लॉकहीड मार्टिन के अनुसार, प्रत्येक थाड प्रणाली के पांच प्रमुख घटक होते हैं। इनमें इंटरसेप्टर, लांचर, एक रडार, एक अग्निशामक इकाई और सहायक उपकरण शामिल होते हैं।
सबसे पहले रडार आने वाले प्रक्षेपा की पहचान करता है, फिर यह पता करता है कि यह खतरा है कि नहीं। तब थाड प्रणाली में मौजूद लांचर प्रक्षेपा को नष्ट करने की उम्मीद से उसको निशाना बनाकर हमला करता है। लॉकहीड मार्टिन इसे इंटरसेप्टर कहती है।
dharmpath.com dharmpath