मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी का कहना है कि वह हमेशा नकरात्मक किरदारों में भी सकारात्मकता लाने की कोशिश करते हैं। वह आगामी फिल्म ‘गुडगांव’ में केहरी सिंह के किरदार में नजर आएंगे।
सच्ची घटनाओं पर आधारित ‘गुडगांव’ का निर्देशन शंकर रमन कर रहे हैं। सिनेमेटोग्राफर के तौर पर राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके रमन की बतौर निर्देशक यह पहली फिल्म है।
फिल्म में पंकज एक रियल स्टेट कारोबारी के रूप में नजर आएंगे, जो अपनी बेटी के नाम पर प्रीत रियल स्टेट चलाते हैं। वह अपनी बेटी को बेहद भाग्यशाली मानते हैं और वह उनकी आंखों का तारा है। वहीं, अपने बड़े निक्की सिंह को निक्कमा, आवारा बताते हुए वह कारोबार से दूर रखते हैं। फिल्म में अभिनेता के किरदार का मानना है कि उनका बड़ा बेटा उनके लिए सिर्फ बदकिस्मती लाता है।
पंकज ने एक बयान में कहा, “‘गुडगांव’ मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण फिल्म है। मैंने हमेशा अपने द्वारा निभाए प्रत्येक नकारात्मक किरदार में एक प्रकार की सकारात्मकता लाने की कोशिश की और यही मैंने ‘गुडगांव’ में अपने किरदार केहरी सिंह के साथ भी किया है।”
उन्होंने कहा, “अजय राय और शंकर रमन जैसे बेहतरीन लोगों के साथ काम करना एक अच्छा अनुभव रहा।”
फिल्म का एक पोस्टर भी शनिवार को लॉन्च किया गया, जिसमें पंकज का किरदार केंद्र में है।
फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और रागिनी खन्ना भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म चार जुलाई को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath