चीन ने भारत में चीनी नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की

बीजिंग, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के साथ चल रहे सीमा विवाद के बीच चीन ने भारत में मौजूद अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है।

बीजिंग, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के साथ चल रहे सीमा विवाद के बीच चीन ने भारत में मौजूद अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है।

चीन सरकार के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “भारत में स्थित चीनी दूतावास ने भारत में मौजूद अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है, जिसमें उनसे अपनी सुरक्षा पर ध्यान देने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।”

चीनी दूतावास ने अगले एक महीने के लिए शुक्रवार को यह चेतावनी जारी की है। हालांकि चेतावनी जारी करने के पीछे कोई कारण नहीं बताया गया है।

अधिकारी ने बताया, “भारत में मौजूद चीनी नागरिकों से स्थानीय पुलिस से या दिल्ली स्थित चीनी दूतावास से संपर्क करने के लिए कहा गया है।”

गौरतलब है कि भारत, सिक्किम और तिब्बत की तिहरी सीमा से लगे डोकलम इलाके में मध्य जून से भारत और चीन के बीच सीमा विवाद चल रहा है, जिसके चलते दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बन गई है।

पिछले सप्ताह चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि सुरक्षा स्थिति के आधार पर चीन, भारत की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी कर सकता है।

चेतावनी में कहा गया है कि भारत में भ्रमण पर आए या रह रहे चीन के नागरिकों को स्थानीय सुरक्षा हालात को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

चीनी नागरिकों से घर से बाहर निकलने से पहले हमेशा अपना पहचना पत्र साथ रखने और अपने परिवार वालों, सहकर्मियों तथा मित्रों को सूचित करने की सलाह दी गई है।

चीनी नागरिकों को सख्ती से भारतीय कानूनों का पालन करने और स्थानीय तथा धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने का सुझाव भी दिया गया है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने पिछले सप्ताह कहा था, “चीन सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा और उनके कानूनी अधिकार को सर्वाधिक महत्व देती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493