अफ्रीकी विकास का समर्थन संतुलित वैश्विक वृद्धि के अनुकूल : शी जिनपिंग

हैम्बर्ग, 9 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रति शी जिनपिंग का कहना है कि अफ्रीका के विकास का समर्थन करना संतुलित एवं समावेशी वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास को बढ़ावा देने के अनुकूल है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शी ने शनिवार को हैम्बर्ग में जी20 शिखर सम्मेलन की बैठक के दौरान यह टिप्पणी की।

शी ने कहा कि चीन, अफ्रीका का साझेदार देश है और उसके सिद्धांतों का सम्मान करता है।

चीन बेहतरीन परियोजनाओं के जरिए अफ्रीका के विकास का समर्थन करता है।

शी ने कहा कि चीन हमेशा इस बात का ध्यान रखता है कि अफ्रीकी मामलों को स्वतंत्र रूप से उसके लोगों के द्वारा ही सुलझाया जाना चाहिए। अफ्रीका के विकास का मार्ग भी अफ्रीकी लोगों के द्वारा ही तय किया जाना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493