लॉस एंजेलिस, 9 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी होस्ट जेम्स कॉर्डेन की पत्नी जूलिया गर्भवती है।
इस जोड़े का यह तीसरा बच्चा होगा।
वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, इस जोड़े के पहले से एक बेटा मैक्स (6) और बेटी कैरी (2) है। बच्चे के दिसंबर में पैदा होने की उम्मीद है।
‘द लेट लेट शो विद जेम्स कॉर्डेन’ के मेजबान जेम्स कॉर्डेन की अपनी पत्नी से 2010 में पहली बार मुलाकात हुई थी और इस जोड़े ने 2012 में शादी कर ली थी।
dharmpath.com dharmpath