विंबलडन : फेडरर, जोकोविक अंतिम-16 में पहुंचे

लंदन, 9 जुलाई (आईएएनएस)। सात बार के चैम्पियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और तीन बार के चैम्पियन सर्बिया के नोवाक जोकोविक यहां जारी साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

दूसरे वरीय जोकोविक ने लातविया के एर्निस्ट गुलबिस को सेंटर कोर्ट पर 6-4, 6-1, 7-6(2) से हराया। चौथे दौर में वह गैरवरीय एड्रियन मानारिनो से भिड़ेंगे।

मानारिनो ने तीसरे दौर के मुकाबले में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को 7-6 (3), 4-6, 5-7, 6-2, 6-2 से हराया।

दूसरी ओर, फेडरर ने तीसरे दौर के मुकाबले में जर्मनी के मिस्का ज्वेरेव को हराया। फेडरर ने सेंटर कोर्ट पर खेलते हुए मिस्का को 7-6(3), 6-4, 6-4 से हराया।

प्री-क्वार्टर फाइनल में फेडरर का सामना बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव से होगा, जिन्होंने इजरायल के डुडी सेला को हराया। सेला हालांकि अपना मैच पूरा नहीं कर सके। मैच रोके जाने तक वह हालांकि 1-6, 1-6 से पीछे चल रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493