लॉस एंजेलिस, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता नेल्सन एलिस का 39 साल की उम्र में निधन हो गया।
लॉस एंजेलिस, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता नेल्सन एलिस का 39 साल की उम्र में निधन हो गया।
वह एचबीओ पर प्रसारित हुई टीवी श्रृंखला ‘ट्र ब्लड’ में लाफियेट रेनॉल्ड्स का किरदार निभाने के लिए पहचाने जाते हैं।
वेबसाइट ‘वैराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, अभिनेता का शनिवार को दिल का दौर पड़ने से निधन हो गया।
एचबीओ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ” नेल्सन एलिस के निधन की खबर सुनकर हम बेहद दुखी हैं। नेल्सन लंबे समय तक एचबीओ परिवार के सदस्य रहे, जिनका ‘ट्र ब्लड’ में लाफियेट के रूप में निभाया महत्वपूर्ण किरदार हमेशा याद रखा जाएगा। नेल्सन को उनके प्रशंसकों और एचबीओ में हम सबके द्वारा बहुत याद किया जाएगा।”
‘ट्र ब्लड’ के कार्यकारी निर्माता एलन बॉल ने कहा कि नेल्सन इकलौते ऐसी प्रतिभा थे, जिनकी रचनात्मकता ने हमेशा उन्हें हैरान करना जारी रखा। उनके साथ काम करना खुशकिस्मती की बात है।
फिल्म ‘द हेल्प’ में उनके साथ काम कर चुकीं ऑक्टेविया स्पेंसर ने कहा कि उनकी संवेदनाएं नेल्सन के बच्चों और परिवार के साथ है।
नेल्सन का जन्म 1977 में इलिनोइस राज्य (अमेरिका) के हार्वे शहर में हुआ था।
लघु फिल्म ‘लॉस्ट’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले नेल्सन ने ‘द एक्स्प्रेस’ और ‘द बटलर’ जैसी फिल्मों में भी काम किया।
‘ट्र ब्लड’ में उनके सह-कलाकार रहे जो मैंगेनिएलो ने भी उनके निधन पर दुख जताया और उन्हें एक शानदार और दयालु शख्स बताया।
नेल्सन के परिवार में उनकी दादी, उनके पिता, बेटा और सात भाई-बहन हैं।
dharmpath.com dharmpath