राणा की ‘नेने राजू, नेने मंत्री’ का तमिल में ट्रेलर जारी

चेन्नई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता राणा दग्गुबाती की आगामी तेलुगू फिल्म ‘नेने राजू, नेने मंत्री’ तमिल में ‘नाना आनाईयिताल’ नाम से डब की गई है और इसका ट्रेलर रविवार को जारी हो गया।

राणा ने फिल्म की तमिल संस्करण का ट्रेलर ट्वीट किया।

ट्रेलर में राणा एक राजनेता के रूप में नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर के बारे में फिल्म के निर्देशक तेजा ने कहा, “यह प्रभावी व्यक्तित्व के साथ राणा के जोगेंद्र के किरदार में ढलने की क्षमता को दर्शाएगा।”

फिल्म में काजल अग्रवाल और कैथरीन ट्रेसा, आशुतोष राणा और नवदीप भी हैं। फिल्म का निर्माण सुरेश दग्गूबाती, सीएच बराथ चौधरी और वी किरण रेड्डी द्वारा किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493