पेरिस, 1 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस के मार्सिले क्लब के साथ ऋण करार पर एक सीजन बिताने के बाद फ्रांस के फारवर्ड बाफेटिम्बी गोमिस ने तुर्की के क्लब गालाटसारे के साथ करार किया है।
गालाटसारे क्लब के साथ गोमिस ने तीन साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 31 वर्षीय गोमिस ने 2016-17 सीजन में 20 लीग गोल दागे। यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
गोमिस के करार के लिए स्वांसी सिटी 25 लाख यूरो (28.5 लाख डॉलर) की ट्रांसफर फीस ले सकती है। गालाटसारे क्लब के अनुसार, गोमिस का वार्षिक 33.5 लाख यूरो (38 लाख डॉलर) तक पहुंच गया है।
इस अनुबंध पर हस्ताक्षर के दौरान गोमेस ने कहा कि वह गालाटसारे क्लब को खिताब जिताने में मदद देने के लिए तैयार हैं।
dharmpath.com dharmpath