प्रियंका ने माइलो वेंटिमिग्लया को जन्मदिन की बधाई दी

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी अभिनेता माइलो वेंटिमिग्लया के लिए पूरे साल खुशी और आनंद की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

माइलो, प्रियंका के तीसरे सिगल ‘आई कांट मेक यू लव मी’ में काम कर चुके हैं।

प्रियंका (34) ने ट्विटर पर अपनी और अभिनेता की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो माइलो वेंटिमिग्लया। उम्मीद करती हूं कि इस साल आपको सारी खुशियां और आनंद मिले।”

हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ की अभिनेत्री फिलहाल अपनी दूसरी हॉलीवुड फिल्म ‘ए किड लाइक जेक’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में जिम परसस और क्लेयर डेंस भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493