श्रीलंका की नौसेना ने तीन भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

कोलंबो, 9 जुलाई (आईएएनएस)। तीन भारतीय मछुआरों को श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक फ्लैट बॉटम ट्रॉलर जब्त किया गया है।

कोलंबो गजट की रिपोर्ट के अनुसार, यह गिरफ्तारियां श्रीलंकाई नौसेना की उत्तरी नौसेना कमान जहाज द्वारा उस समय की गई, जब वह शनिवार को इस क्षेत्र में अपनी नियमित गश्त पर था।

कोविलम केंद्र से लगभग 13 नैनोमीटर उत्तर पश्चिम की ओर तीनों मछुआरे श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में बॉटम ट्रॉलिंग (समुद्र में मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाना) कर रहे थे।

ट्रॉलर को करिनगर लाया गया और मछुआरों को जाफना में मत्स्य पालन के सहायक निदेशक को सौंप दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493