डोनल लॉग की गुमशुदा बेटी मिली

न्यूयॉर्क, 9 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता डोनल लॉग की दो हफ्तों तक गुमशुदा रहने वाली बेटी जेड मिल गई हैं और वह सुरक्षित और सही-सलामत हैं।

न्यूयॉर्क, 9 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता डोनल लॉग की दो हफ्तों तक गुमशुदा रहने वाली बेटी जेड मिल गई हैं और वह सुरक्षित और सही-सलामत हैं।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, टीवी श्रृंखला ‘गोथम’ के अभिनेता ने शनिवार अपराह्न सोशल मीडिया पर जेड के सुरक्षित लौटने की पुष्टि की।

डोनल ने अपनी 16 वर्षीय ट्रांसजेंडर बेटी को तलाशने के लिए सबसे पहले ट्विटर की मदद ली। जेड के आखिरी बार ब्रुकलिन के बारक्ले सेंटर के पास देखा गया था।

अभिनेता ने डेज के मिलने के बारे में ज्यादा कुछ विस्तार से नहीं बताया और उन्होंेने न्यूयॉर्क पुलिस विभाग, एफबीआई और लापता व शोषित बच्चों से संबंधित नेशनल सेंटर का आभार जताया।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, न्यूयॉर्क पुलिस विभाग और एफबीआई की ज्वाइंट टास्क फोर्स ने शनिवार सुबह उत्तरी कैरोलिना में जेड को सुरक्षित उनके दोस्त के घर ढूंढ निकाला और इसके बाद वह अपने घर लौट गईं।

डोनल की पूर्व पत्नी और जेड की मां ने भी उनेक लौटने की पुष्टि की।

यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि डोनल के हालिया ट्वीट ने उनकी बेटी को घर लौटने पर विवश किया या अधिकारियों ने उन्हें बस ढूंढ़ निकाला।

अभिनेता ने गुरुवार को जेड की बचपन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, “घर लौट आओ..तुम प्यारी, अच्छी बेटी।”

जेड पहली बार अपने 16वें जन्मदिन के एक हफ्ते बाद 26 जून को लापता हो गई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493