ला बियौफ जेल से 7,000 डॉलर के बांड पर रिहा

लॉस एंजिल्स, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता सिया ला बियौफ को उच्छृंखल आचरण व सार्वजनिक तौर पर नशा करने को लेकर गिरफ्तारी केबाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।

बियौफ (31) को जार्जिया के सवाना से शनिवार को गिरफ्तार किया गया। जहां वह द पीनट बटर फॉल्कन के लिए डकोटा जॉनसन व ब्रूस डेर्न के साथ शूटिंग कर रहे थे।

सीएनएन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, चैथम काउंटी शेरिफ ऑफिस के अनुसार, ला बियौफ को सुबह करीब 4 बजे हिरासत में लिया गया और चैथम काउंटी हिरासत केंद्र से 7,000 डॉलर का बांड भरने के बाद शनिवार देर शाम रिहा किया गया।

सवाना-चैथम मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने एक बयान दिया कि अभिनेता ने एक दर्शक व पुलिस अधिकारी से एक सिगरेट मांगा था। जब उसने सिगरेट नहीं दिया तो बियौफ ने अपमानजनक व अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

बियौफ को इलाके से जाने के लिए कहा गया, लेकिन उसने जाने से इनकार कर दिया और अधिकारी के प्रति आक्रामक हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493