ब्रेमेन ने गोलकीपर पावलेंक के साथ किया करार

बर्लिन, 9 जुलाई (आईएएनएस)। चेक गणराज्य के पेशेवर फुटबाल क्लब साल्विया प्राग और जर्मन लीग क्लब वेर्डर ब्रेमेन ने गोलकीपर जीरी पावलेंक के स्थानांतरण के संबंध में आपसी सहमति से फैसला ले लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दोनों क्लबों ने शनिवार को इस समझौते की पुष्टि की है।

ब्रेमेन ने चेक गणराज्य के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पावलेंक के साथ करार कर अपनी टीम को मजबूत किया है। वह इस माह के अंत में मेडिकल टेस्ट पास करने के बाद क्लब से जुड़ेंगे।

क्लब के अधिकारी फ्रैंक बाउमान ने कहा, “हम इस बात से खुश हैं कि हमने जीरी को ब्रेमेन में शामिल होने के लिए मना लिया। हम पिछले कुछ साल से उन पर नजर रख रहे थे। उन्होंने अच्छा विकास किया है और राष्ट्रीय टीम में भी जगह बनाई।”

पावलेंक ने अपने क्लब प्राग के साथ चेक गणराज्य चैम्पियनशिप जीती थी और क्लब के लिए 103 मैच खेले।

दोनों क्लबों ने पावलेंका के करार से संबंधित जानकारी विस्तृत रूप से साझा नहीं की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493