ब्राजील सेरी-ए में कोरिंथियंस, फ्लामेंगो की जीत

रियो डी जनेरियो, 9 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जाडसन और जो द्वारा किए गए गोलों की मदद से कोरिंथियंस ने ब्राजीली सेरी-ए मुकाबले में शनिवार को पोंटे प्रीटा को 2-0 से हरा दिया।

जाडसन ने पहले हाफ के स्टापेज टाइम में मैच का पहला गोल किया जबकि जो ने दूसरे दूसरे हाफ की शुरुआत में एक झन्नाटेदार गोल की मदद से स्कोर 2-0 कर दिया।

यह 12 मैचों में कोरिंथियंस की 10वीं जीत है। इस जीत के साथ कोरिंथियंस ने तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की है।

उधर, फ्लामेंगो ने अपने रियो के प्रतिद्वंद्वी वास्को डा गामा को 1-0 से हराया। फ्लामेंगो के लिए मैच का एकमात्र गोल मिडफील्डर एवर्टन ने किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493