एला एयर के लिए झंझट है बाल धुलना

लंदन, 10 जुलाई (आईएएनएस)। गायिका एला एयर दो हफ्तों में एक बार ही बाल धोती हैं। उनके लिए बाल धोना किसी झंझट से कम नहीं है।

लंदन, 10 जुलाई (आईएएनएस)। गायिका एला एयर दो हफ्तों में एक बार ही बाल धोती हैं। उनके लिए बाल धोना किसी झंझट से कम नहीं है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, 23 वर्षीय गायिका का कहना है कि बालों को लेकर उनका ज्यादा समय खर्च होता है और अगर वह हेयर ड्रायर से बाल नहीं सुखाएं तो उनके बाल सूखने में दो दिन लग सकते हैं, इसलिए वह बहुत कम बाल धोती है।

एयर ने हैलो पत्रिका को बताया, “मुझे अपने बालों पर काफी काम करना पड़ता है, सुलझे-संवरे बालों वाला लुक बहुत खूबसूरत होता है, लेकिन अगर मैं इसे धोती हूं और ब्लो-ड्राय नहीं करती तो इसे सूखने में दो दिन लग सकते हैं। “

उन्होंने कहा, “इसलिए इसे मैं दो हफ्तों में एक बार ही बाल धोती हूं।”

एयर ने कहा कि फिल्मांकन करने के दौरान बालों को संवारने में काफी समय लगता है और वह सिर्फ तीन लोगों पर भरोसा करती हैं और अगर वे लोग उपलब्ध नहीं होते हैं तो वह खुद बाल संवारती हैं, लेकिन इसमें उन्हें काफी वक्त लग जाता है।

‘केम हियर फॉर लव’ की गायिका को साधारण दिखना पसंद है। उन्हें ज्यादा सौंदर्य उत्पाद लगाने और ढेर सारा मेकअप करने का शौक नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोग आजकल ढेर सारा मेकअप लगा लेते हैं और इससे पता नहीं चलता कि उनकी उम्र क्या है, उनका नैसर्गिक सौंदर्य नजर नहीं आता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493