पाकिस्तान में फिदायीन हमला, पुलिस अफसर सहित 3 मरे

इस्लामाबाद, 10 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आत्मघाती बम विस्फोट में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए।

डॉन ऑनलाइन के मुताबिक, पुलिस के प्रवक्ता शाजादा फरहत ने कहा कि चमन इलाके में जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) किला अब्दुल्ला साजिद मोहम्मद के वाहन को निशाना बनाकर किए गए फिदायीन हमले में साजिद, उनके सुरक्षाकर्मी तथा एक नागरिक की मौैत हो गई।

फरहत ने कहा कि घटनास्थल से पुलिस को बुरी तरह क्षतिग्रस्त एक मोटरसाइकिल मिली है और यह पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि बम कहीं इसी बाइक से तो नहीं बंधा था।

अब तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

आंतरिक मंत्री चौधरी निसार तथा बलूचिस्तान के गृह मंत्री सरफराज अहमद बुगती ने हमले की निंदा की है।

चमन को बलूचिस्तान का बेहद संवेदनशील इलाका माना जाता है, क्योंकि इसकी सीमा अफगानिस्तान के कंधार प्रांत से मिलती है, जो पहले से ही बेहद अशांत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493