रियल मेड्रिड से जुड़ने के लिए चिकित्सकीय जांच करवाएंगे सेबालोस

सेविले (स्पेन), 10 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब रियल बेतिस के मिडफील्डर डानी सेबालोस सोमवार को मेड्रिड के लिए रवाना होंगे, जहां वह दिग्गज क्लब रियल मेड्रिड में शामिल होने से पहले चिकित्सकीय जांच करवाएंगे।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यूईएफए अंडर-21 चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के बाद से सेबालोस छुट्टियां मना रहे थे। इस टूर्नामेंट में वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे।

सेबालोस ने हालांकि अपनी इन छुट्टीयों का फायदा स्पेनिश लीग विजेता के साथ करार हासिल करने में उठाया। वह रियल मेड्रिड से 2.05 करोड़ डॉलर राशि पर करार करने वाले हैं।

सेबालोस अपने मौजूदा क्लब रियल बेतिस से करार तोड़ रहे हैं। उन्होंने 2014 में बेतिस के साथ करार किया था तब वह सिर्फ 17 साल के थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493