नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। प्रमुख दूरसंचार सेवा देने वाली कंपनी एयरटेल ने प्रोजेक्ट नेक्स्ट की शुरुआत की है, जो एक डिजिटल कार्यक्रम है, जिसका लक्ष्य कंपनी की सभी सेवाओं के ग्राहकों के अनुभव को बदल कर रख देना है और इस कार्यक्रम पर कंपनी अगले तीन सालों में 2,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत और दक्षिण एशिया) गोपाल विट्ठल ने कहा, “हमने अगले तीन सालों में विभिन्न डिजिटल नवाचार पर 2,000 करोड़ निवेश करने का फैसला किया है, ताकि हमारे ग्राहकों का अनुभव और अधिक सरल व इंटरेक्टिव बन सके।”
इस परियोजना के एक हिस्से के रूप में कंपनी देश भर के अपने सभी 2,500 स्टोरों का कायाकल्प करेगी। साथ ही ग्राहकों के लिए डेटा रोलओवर का मौका भी मुहैया कराएगी, ताकि उनके किसी महीने का बाकी बचा डेटा अगले महीने ले जा सके।
इस योजना के तहत कोई ग्राहक 200 जीबी तक डेटा को संग्रह कर सकेगा।
dharmpath.com dharmpath