एटीके से करार तोड़ सकता है एटलेटिको मेड्रिड

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब एटेलिटको मेड्रिड इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम एटलेटिको दे कोलकाता (एटीके) के साथ अपना करार तोड़ सकता है।

स्पेन के अखबार मार्का के मुताबिक, स्पेनिश क्लब के अधिकारी भारतीय फ्रेंचाइजी के साथ अपने भविष्य को लेकर निश्चित नहीं हैं। एटीके ने 2014 और 2016 में आईएसएल का खिताब जीता था।

रविवार को मार्का ने क्लब के एक अधिकारी के हवाले से लिखा, “हमें या तो आगे बढ़ना होगा या साथ छोड़ देना होगा।”

स्पेनिश अधिकारी ने भारत को एक अहम देश बताया और फ्रेंचाइजी कोलकाता को भी काफी खास बताया।

उन्होंने कहा, “हमारे लिए, भारत काफी अहम देश है और कोलकाता काफी करीबी शहर है।”

एटीके के प्रतिनिधि ने हालांकि आईएएनएस से इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

एटीके का मालिकाना हक कोलकाता गेम्स एंड स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, स्पेनिश क्लब एटलेटिको मेड्रिड के अलावा भारतीय व्यवसायी हर्षवर्धन नेतिया, संजीव गोयनका और उत्सव पारेख का भी हिस्सा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493