लंदन के ग्रेनफेल टावर में लगी आग में 255 जीवित बचे

लंदन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। लंदन के ग्रेनफेल टावर में 14 जून को लगी भीषण आग में 255 लोगों को सकुशल बचाया जा सका। इस घटना में 80 लोगों की मौत हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, लंदन के मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने सोमवार को कहा कि जांच से पता चला है कि जिस समय इमारत में आग लगी थी, उस समय अंदर 350 लोग मौजूद थे।

हालांकि, अधिकारियों पर आरोप लगे हैं कि वे इस घटना में मारे गए लोगों की वास्तविक संख्या छिपा रहे हैं।

पिछले महीने लेबर पार्टी के सांसद डेविड लामी ने संवाददाताओं को बताया था कि वह काफी आहत हैं कि मृतकों की संख्या को छिपाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493