आईएफएफएम में मास्टर क्लास देंगे करण जौहर

मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम) में मास्टर क्लास देंगे, जो 10 से 22 अगस्त तक चलेगा।

मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम) में मास्टर क्लास देंगे, जो 10 से 22 अगस्त तक चलेगा।

महोत्सव निदेशक मीतू भौमिक लांगे ने अपने बयान में कहा, “इस साल करण के महोत्सव का हिस्सा बनने से हम बेहद खुश हैं और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। वह भारत के प्रतिष्ठित फिल्मकारों में से एक हैं और बेहद पसंदीदा शख्सियत हैं। यहां मेलबर्न में हम और शहर के लोग उनकी मास्टर क्लास को लेकर उत्सुक हैं, जिसे वह इस साल के महोत्सव के हिस्से के रूप में देंगे।”

करण (45) ने ‘कुछ-कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘माय नेम इज खान’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। वह ‘बॉलीवुड की बड़ी ड्रीम प्रोजेक्ट का निर्देशन कैसे करें’ पर विशेष मास्टर क्लास देंगे। इस महोत्सव में आस्ट्रेलिया के शहरों, न्यूजीलैंड और फिजी से भी लोगों के आने की संभावना है।

इस साल आईएफएफएम में 20 भाषाओं में 60 से ज्यादा फिल्में प्रदर्शित होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493