हार्पर बेकहम ने मनाया राजशाही जन्मदिन

लंदन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। लोकप्रिय शादीशुदा जोड़ी डेविड और विक्टोरिया बेकहम की छह वर्षीय बेटी हार्पर बेकहम ने बकिंघम पैलेस (ब्रिटेन की महारानी का आधिकारिक निवास) में राजकुमारी यूजेनी और कुछ दोस्तों के साथ एक चाय पार्टी में हिस्सा लिया।

इस पार्टी का आयोजन डचेस ऑफ यॉर्क ने किया था।

डेलीमेल डॉट कॉम डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, हार्पर के माता-पिता ने सोमवार को सोशल मीडिया पर इस विशेष दिन की कुछ तस्वीरों को साझा किया और उन्होंने अपनी बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

पिछले हफ्ते हार्पर को उसके दोस्तों के साथ एक छोटे से कमरे में अतिरिक्त विशेष चाय पार्टी में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। हार्पर बेकहम एक तस्वीर में राजनिवास के अंदर एक गुब्बारा लिए हुए खड़ी दिखाई दे रही है।

उसने इस विशेष दिन के उपलक्ष्य में एल्सा की नकल उतारने के लिए नीले रंग का फेयरटेल गाउन पहना हुआ था।

हार्पर की मां विक्टोरिया ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की और इसका शीर्षक लिखा, “जन्मदिन के दिन हमारी छोटी राजकुमारी।”

उन्होंने लिखा, “भाग्यशाली हार्पर, राजनिवास में सचमुच की राजकुमारी से मिली।”

यह पहली बार नहीं है, जब बेकहम परिवार को राजनिवास में आमंत्रित किया गया हो।

विक्टोरिया को अप्रैल में फैशन के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए ‘ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज’ द्वारा ओबीई की उपाधि दी गई थी। इंग्लैंड फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम को भी उनके फुटबॉल में योगदान को देखते हुए इस उपाधि से सम्मानित किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493