लंदन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने मंगलवार को साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
उन्होंने चौथे दौर के मुकाबले में फ्रांस के एड्रियान मानारिनो को सीधे सेटों में मात देते हुए अंतिम-8 में जगह बनाई।
जोकोविक ने मानारिनो को दो घंटे 13 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 7-6 (7-5), 6-4 से मात दी।
क्वार्टर फाइनल में जोकोविक का सामना चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिख से होगा।
जोकोविक ने इस मैच में चार एस लगाए, जबकि मानारिनो ने दो एस लगाए। जोकोविक तीन बार इस खिताब को जीत चुके हैं, जबकि एक बार उप-विजेता रहे हैं। उनकी नजरें अब चौथा विंबलडन खिताब जीतने पर हैं।
dharmpath.com dharmpath