शतंरज : जेनेवा चैम्पियनशिप में हरिकृष्ण ने लगातार दूसरा ड्रॉ खेला

जेनेवा, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय ग्रैंड मास्टर पेंटाला हरिकृष्णा ने फिडे ग्रांप्री. शतरंज टूर्नामेंट के पांचवें राउंड में रूस के ग्रैंड मास्टर इयान नेपोम्निच्ट्ची के साथ कड़े मुकाबले में अंक बांटे।

विश्व वरीयता में 22वें क्रम पर विराजमान भारतीय खिलाड़ी ने सोमवार को सफेद मोहरों से खेलते हुए शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन वह उसे कायम नहीं रख पाए।

मुकाबला रोचक हुआ और अंत में दोनों खिलाड़ियों ने मैच ड्रॉ पर समाप्त करने पर सहमति जता दी।

हरिकृष्ण ने कहा, “आज का मैच बेहद मुश्किल भरा था। दोनों खिलाड़ी मौके बना रहे थे जिससे मुकाबला काफी उलझ गया।”

उन्होंने कहा, “कुछ बदलाव के बाद हमने ड्रॉ खेलने का फैसला किया।”

हरिकृष्ण इस समय लेवोन एरोनियन, शाखरियार मामेड्यारोव और पीटर स्वीड्लर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उनके हिस्से कुल तीन अंक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493