विंबलडन : जोकोविक क्वार्टर फाइनल में (लीड-1)

लंदन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने मंगलवार को साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

उन्होंने चौथे दौर के सोमवार को स्थागित किए गए मुकाबले में फ्रांस के एड्रियान मानारिनो को सीधे सेटों में मात देते हुए अंतिम आठ में जगह बनाई। यह मैच मंगलवार को पूरा हुआ।

जोकोविक ने मानारिनो को दो घंटे 13 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 7-6 (7-5), 6-4 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यह मैच सोमवार को कोर्ट-1 पर खेला जाना था, लेकिन राफेल नडाल और लक्जमबर्ग के जाइल्स मुलर के बीच हुए मैच के उम्मीद से अधिक समय तक खिंच जाने से इस मैच को मंगलवार को कराया गया।

आयोजकों ने इस मैच को स्थागित करने का फैसला लिया।

क्वार्टर फाइनल में जोकोविक का सामना चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिख से होगा।

जोकोविक ने इस मैच में चार एस लगाए, जबकि मानारिनो ने दो एस लगाए। जोकोविक तीन बार इस खिताब को जीत चुके हैं, जबकि एक बार उप-विजेता रहे हैं। उनकी नजरें अब चौथा विंबलडन खिताब जीतने पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493