रियो डी जनेरियो, 11 जुलाई (आईएएनएस)। प्रशंसक की मौत के बाद ब्राजील के फुटबाल क्लब वास्को डा गामा को अपने घरेलू मैच घर से बाहर खेलने के आदेश दिए गए हैं।
ब्राजील फुटबाल परिसंघ (सीबीएफ) ने इस बात की जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सीबीएफ ने सोमवार को यह फैसला प्रशंसक डावि लोपेज की मौत के बाद लिया, जिसे वास्को को फ्लामेंगो के हाथों मिली 0-1 से हार के बाद गोली मार दी गई थी।
अधिकारियों के मुताबिक, प्रतिद्वंद्वी क्लब के प्रशंसकों और पुलिस के बीच हुई झड़प में तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसमें से दो लोगों को गोली से घायल हुए थे।
परिसंघ ने एक बयान में कहा है, “सीबीएफ ने फैसला किया है कि अगले आदेश तक साओ जानुरियो में प्रशंसकों की मौजूदगी में मैच आयोजित नहीं किए जाएंगे।”
dharmpath.com dharmpath