मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म ‘बर्फी’ के बाद अनुराग बासु के साथ ‘जग्गा जासूस’ में दूसरी बार काम करने वाले अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि फिल्मकार के साथ काम करने का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा धैर्य बनाए रखना है। फिर, वह फिल्म निर्माण में काफी समय लगाते हैं।
रणबीर ने अपने बयान में कहा, “अनुराग बासु के साथ काम करने का चुनौतीपूर्ण हिस्सा अभिनय नहीं, बल्कि धैर्य बनाए रखना है और यह काफी समय लेता है। काम लेने का उनका अपना खास तरीका है, जिसमें समय लगता है।”
फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में रणबीर कपूर, जग्गा और कटरीना कैफ, श्रुति के किरदार में हैं।
प्रीतम के संगीत से सजी यह फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath