रियो डी जनेरियो, 12 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के फुटबाल क्लब पाल्मेरास ने स्पेन के क्लब लेवांते से फॉरवर्ड खिलाड़ी डेयवर्सन के लिए पांच साल का करार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पाल्मेरास की वेबसाइट पर जारी किए गए बयान के हवाले से कहा है कि 26 वर्षीय खिलाड़ी इस सप्ताह साओ पाउलो में मेडिकल परीक्षण देंगे साथ ही कागजी कार्रवाई पूरी करेंगे।
क्लब ने करार की वित्तीय शर्तो को जाहिर नहीं किया है।
डेयवर्सन ने स्पेनिश लीग के पिछले सत्र में अलावेस के ओर से खेलते हुए 32 मैचों में सात गोल किए हैं। वह उस क्लब में एक सत्र के लिए लोन आधारित करार पर थे।
उन्होंने जर्मनी के क्लब कोल्न और पुर्तगाल के क्लब बेनफिका के साथ भी खेला है।
पाल्मेरास इस समय ब्राजीलिया सेरी-ए में पांचवें स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath