इरफान पठान से अपने लिए गाना गवाना चाहते हैं वरुण धवन

मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने क्रिकेटर इरफान पठान की गायन प्रतिभा की तारीफ की है और उम्मीद जताई है कि भारतीय क्रिकेटर भविष्य में उनके लिए गाना गा सकते हैं।

इरफान के बड़े भाई और क्रिकेटर यूसुफ पठान ने उनका इरफान के एक गाने का वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में इरफान, वरुण की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का ‘ऐ मेरे हमसफर’ गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यूसुफ ने वीडियो का शीर्षक लिखा, “क्या सुर लगाया है छोटे मियां इरफान पठान, ‘ऐ मेरे हम सफर.. गायक।”

इस पर, वरुण ने जबाव दिया, “क्या बात है इरफान भाई, उम्मीद है आप कभी मेरे लिए गाना गाएंगे। आपको बहुत सारा प्यार।”

शशांक खेतान द्वारा निर्देशित ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में अभिनेत्री आलिया भट्ट केंद्रीय महिला किरदार में थीं।

वरुण इस समय फिल्म ‘जुड़वा 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिस और तापसी पन्नू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

इस फिल्म का निर्देशन वरुण के पिता डेविड धवन द्वारा किया जा रहा है और यह उन्हीं के द्वारा निर्देशित 1997 में आई ‘जुड़वा’ का सीक्वल है। इस फिल्म में सलमान खान, करिश्मा कपूर और रंभा केंद्रीय किरदारों में थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493