फिलिस्तीनी व अमेरिकी अधिकारी शांति वार्ता की बहाली के लिए मिले

रमल्लाह, 12 जुलाई (आईएएनएस)। फिलिस्तीन और अमेरिका के अधिकारियों के बीच मंगलवार को जेरूशलम में अप्रैल 2014 के बाद से बाधित शांति प्रक्रिया को शुरू करने के लिए मुलाकात हुई।

‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, फिलिस्तीनी संगठन पैलेस्टाइन लिबरेशन आर्गनाइजेशन (पीएलओ) ने एक बयान में कहा कि इस बैठक में स्थाई शांति संधि तक पहुंचने के लिए स्थगित शांति प्रक्रिया को पुनर्जीवित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

बयान के अनुसार, “हमारी स्थिति अंतर्राष्ट्रीय कानूनों और वैधता पर आधारित है।”

पीएलओ ने बयान में कहा कि इस बैठक के दौरान हमने पूर्वी जेरूशलम समेत फिलिस्तीनी क्षेत्रों में इजरायली बस्ती की संपूर्ण समाप्ति की मांग की है।

पीएलओ महासचिव साएब एरेकात, फिलिस्तीन खुफिया विभाग के प्रमुख माजेद फराज और पीएलओ कोष के अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा शामिल थे।

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच आखिरी बार शांति वार्ता अप्रैल 2014 में स्थगित हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493