मैनचेस्टर युनाइटेड के कप्तान बने केरिक

मैनचेस्टर, 12 जुलाई (आईएएनएस)। वाएने रूनी के अपने बचपन के क्लब एवरटन में जाने के बाद दिग्गज इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड ने वरिष्ठ खिलाड़ी माइकल केरिक को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के पूर्व विजेता क्लब ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

क्लब ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा है, “माइकल केरिक मैनचेस्टर युनाइटेड के नए कप्तान होंगे।”

युनाइटेड के लिए 314 मैच खेलने वाले केरिक (35) ने कहा कि उन्हें इस बात की कभी उम्मीद नहीं थी कि वह क्लब के कप्तान बनेंगे।

केरिक ने कहा, “यह अच्छा अहसास है। इतने महान क्लब का कप्तान बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। क्लब के साथ मेरा यह 12वां साल है, मैं यहां सिर्फ 25 साल की उम्र में आया था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस क्लब के साथ इतने लंबे समय तक रहूंगा और इतना सब कुछ हासिल करूंगा।”

उन्होंने कहा, “खिलाड़ियों का नेतृत्व करना और युवा खिलाड़ियों को रास्ता दिखाना एक अच्छा अहसास है। मैं इस क्लब में एक फुटबाल खिलाड़ी के तौर पर आया था और अब मैं इसका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैं इस क्लब को प्यार करते हुए बड़ा हुआ हूं और इस मुकाम तक आना मेरे लिए विशेष बात है।”

केरिक ने युनाइटेड के साथ पांच बार ईपीएल का खिताब जीता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493