संजय दत्त अभिनीत ‘तोरबाज’ में अंकिता नहीं : गिरीश मलिक

मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अभिनीत ‘तोरबाज’ के निर्देशक गिरीश मलिक ने कहा कि इस समय फिल्म का प्री-प्रोडक्शन चल रहा है और टीम के अन्य सदस्यों का चयन होना बाकी है।

कुछ खबरों में बताया गया था कि टेलीविजन अभिनेत्री अंकिता लोखंडे को इस फिल्म के लिए अनुबंधित किया गया है।

फिल्म के बारे में मलिक ने आईएएनएस से कहा, “हम इस समय फिल्म का प्री-प्रोडक्शन कर रहे हैं। मैं अंकिता को नहीं जानता और संजय दत्त के अलावा किसी को भी अनुबंधित नहीं किया गया है। यहां तक संपर्क भी नहीं किया गया।”

अफगानिस्तान की पृष्ठभूमि में बन रही ‘तोरबाज’ एक आत्मघाती बच्चे की कहानी है, जो इस विश्वास के साथ प्रशिक्षित हुआ है कि किसी को मारना एक अच्छा कार्य है और मरने के बाद इसका फल मिलता है।

इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरू होगी।

मलिक को 2013 में आई फिल्म ‘जल’ के लिए पहचाना जाता है। इस फिल्म ने स्पेशल इफेक्ट्स का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493