बेंगलुरू, 12 जुलाई (आईएएनएस)। पेमेंट सोल्यूशन कंपनी इनोविटी ने बी फंडिंग राउंड में कुल 120 करोड़ रुपये का वित्त जुटाने की बुधवार को घोषणा की, जिसका इस्तेमाल कंपनी अपने भुगतान और ऋण कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए करेगी।

बी-राउंड के निवेशकों में सिंगापुर की एसबीआई एफएमओ इमर्जिग एशिया फाइनेंशियल सेक्टर फंड (एसबीआई-एफएमओ फंड, इसे जापान की एसबीआई होल्डिंग ग्रुप और नीदरलैंड्स की एफएमओ ने संयुक्त रूप से स्थापित किया है), बेसेमर वेंचर पार्टनर्स और केटमरेन शामिल हैं।
इनोविटी की पेमेंट प्रणाली के प्रमुख ग्राहकों में रिलायंस रिटेल, टाइटन, लैन्डमार्क समूह, आईनॉक्स और वालमार्ट शामिल है। इसके अलावा एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस, एसबीआई, स्टैंडर्ड चार्टर, कोटक और सिटीबैंक जैसे प्रमुख बैंक भी इनोविटी की प्रणाली का प्रयोग कर अपने ग्राहकों को पेमेंट प्रोसेसिंग और ऋण वितरण की सुविधा देते हैं।
इनोविटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव अग्रवाल ने बताया, “हमें भरोसा है कि इस वित्त पोषण की मदद से हम अपनी बाजार उपस्थिति बढ़ाने में समर्थ होंगे।”
एसबीआई-एफएमओ फंड के फंड प्रबंधक सुरम्य गुप्ता ने कहा, “हम इनोविटी के साथ साझेदारी से उत्साहित हैं। हमें भरोसा है कि यह प्रणाली एशिया के दूसरे देशों के लिए भी मूल्यवान होगी।”
dharmpath.com dharmpath