एचटीसी की क्राई के साथ बालिका शिक्षा में भागीदारी

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। एचटीसी कॉरपोरेशन ने एनजीओ ‘क्राई : बाल अधिकार और आप’ के साथ मिलकर एक पहल करते हुए ‘आरजू’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके जरिए एचटीसी मोबाइल कंपनी युवा लड़कियों की शिक्षा में मदद कर रही है। आरजू लड़कियों के सपनों को पूरा करने का एक प्रयास है।

कॉरपोरेट सोशल जिम्मेदारी के तहत एचटीसी कॉरपोरेशन ने यह पहल की है।

कंपनी के दक्षिण एशिया के अध्यक्ष फैजल सिद्दीकी ने दक्षिण दिल्ली के क्राई सेंटर का दौरा किया। उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत की और उन्हें उपहार भी दिए।

कंपनी के सहयोग पर फैजल ने कहा, “मेरा दृढ़ विश्वास है कि शिक्षा से हर बच्चे के जीवन में तरक्की आती है। क्राई सेंटर में बच्चों के कौशल व विश्वास को देखकर मैं चकित हूं। उनके बेहतरीन प्रदर्शन से पता चलता है कि यहां उन्हें सकारात्मक दिशा दी जा रही है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493