काहिरा, 13 जुलाई (आईएएनएस)। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल सीसी ने बुधवार को आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ अपने देश का रुख स्पष्ट किया।
सीसी ने काहिरा में अरब देशों के सूचना मंत्रियों के साथ बैठक के दौरान यह बया दिया।
मिस्र की सरकारी समाचार एजेंसी एमईएनए के मुताबिक, सीसी ने आतकंवाद के बढ़ रहे खतरे और क्षेत्रीय चुनौतियों के संबंध में लोगों में जागरूकता लाने में मीडिया की अहम भूमिका पर भी जोर दिया।
मिस्र के राष्ट्रपति ने कहा कि आतंकवाद से बीते कई वर्षो में अरब के देशों को भारी क्षति पहुंची है और इससे निपटने के लिए हर मोर्चे पर रणनीति बनानी जरूरी है।
उन्होंने सही खबर छापने के लिए मीडिया की भूमिका का भी उल्लेख किया।
सीसी ने कहा कि मिस्र अन्य देशों के अंदरूनी मामलों में दखल देने या किसी देश के खिलाफ षडयंत्र का इच्छुक नहीं है।
dharmpath.com dharmpath