श्रीलंका के राष्ट्रपति बांग्लादेश दौरे पर रवाना

कोलंबो, 13 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना गुरुवार को बांग्लादेश के आधिकारिक तीन दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जारी बयान के हवाले से कहा कि इस दौरान सिरिसेना बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद, प्रधानमंत्री शेख हसीना, विदेश मंत्री अबुल हसन महमूद अली के साथ-साथ विपक्ष की नेता खालिदा जिया के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

इस दौरान सिरिसेना 73 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे और समुद्री मामलों, शिक्षा, पर्यटन, मत्स्य एवं स्वास्थ्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। उनका ध्यान दोनों देशों के बीच निवेश बढ़ाने पर भी होगा।

दोनों देशों के बीच 10 समझौते भी हो सकते हैं।

देश में 2015 में राष्ट्रपति चुनाव होने के बाद से यह सिरिसेना का पहला आधिकारिक बांग्लादेश दौरा है।

वह इससे पहले 2013 और 2014 में स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर बांग्लादेश की यात्रा कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493