इस्लामाबाद, 13 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के क्वेटा शहर में गुरुवार को चार पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
‘डॉन’ के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने पुलिस के वाहन पर उस वक्त अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जब वे शहर के किली देबा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।
मृतकों में कायदाबाद के पुलिस अधीक्षक मुबारक शाह भी शामिल हैं। अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
dharmpath.com dharmpath