पेरिस, 13 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को फ्रांस के दो दिवसीय दौरे के तहत पेरिस पहुंच गए। वह इस दौरान 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शिरकत करेंगे।
सीएनएन के मुताबिक, ट्रंप गुरुवार तड़के पेरिस के ओर्ली हवाईअड्डे पहुंच गए। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों औपचारिक स्वागत समारोह में ट्रंप का स्वागत करेंगे। इससे पहले ट्रंप अमेरिकी दूतावास के निवास स्थान पर कई बैठकों में शिरकत करेंगे।
ट्रंप लेस इनवालिडेस में नेपोलियन की समाधि का दौरा करेंगे और इसके बाद एलिस पैलेस में मैक्रों से मुलाकात करेंगे।
इसके बाद ट्रंप और मैक्रों गुरुवार शाम को संवाददाताओं के सवालों का जवाब देंगे।
ट्रंप शुक्रवार को बैस्टिल डे के अवसर पर सैन्य परेड में मुख्य अतिथि होंगे।
इस दौरान अमेरिकी फौजें चैंप्स-एलिस में फ्रांसीसी सैन्यकर्मियों के साथ मार्च करेंगी।
व्हाइट हाउस ने इससे पहले कहा था कि इस साल फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में अमेरिकी सेना हिस्सा लेगी।
dharmpath.com dharmpath