विंबलडन : हाथ में चोट के कारण जोकोविक का सफर खत्म

लंदन, 13 जुलाई (आईएएनएस)। हाथ की चोट के कारण पूर्व विजेता सर्बिया को नोवाक जोकोविक साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सके।

वह क्वार्टर फाइनल में चेक गणराज्य के थॉमस बर्डिख के खिलाफ कोर्ट पर उतरे थे, लेकिन चोट के कारण मुकाबला पूरा नहीं कर सके।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, तीन बार के विंबलडन विजेता जोकोविक ने बुधवार देर रात खेले गए मैच में पहला सेट 6-7 (2) से हारने के बाद मेडिकल टाइम आउट लिया। लेकिन दूसरे सेट में जब वह 0-2 से पीछे थे तब उन्होंन मैच न खेलने का फैसला किया।

जोकोविक के रिटायर होने के कारण 2010 विंबलडन के फाइनल में पहुंचने वाले बर्डिख को सेमीफाइनल का टिकट मिला। वह लगातार दूसरी बार विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

सेमीफाइनल में उनका सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493