शेरिल को ‘द एक्स फैक्टर’ में वापस लाने के लिए 5 लाख पाउंड की पेशकश

लंदन, 13 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन की लोकप्रिय गायिका शेरिल को लोकप्रिय टैलेंट रियलिटी शो ‘द एक्स फैक्टर’ में वापस लौटने के लिए 500,000 पाउंड की भारी भरकम रकम की पेशकश की गई है। अपने संगीत करियर पर ध्यान देने के लिए उन्होंने 2016 में इस शो को छोड़ने का फैसला किया था।

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके ने सूत्रों के हवाले से बताया, शो के निर्माणकर्ता साइमन कॉवेल गायिका को यह रकम केवल दो दिन के काम के लिए दे रहे हैं।

34 वर्षीय शेरिल मार्च में अपने पहले बच्चे बीयर को जन्म देने के बाद सुर्खियों से बाहर हैं।

हीट मैग्जीन को सूत्र ने बताया, “साइमन इस वर्ष के शो के लिए सभी तरह की कोशिशें करना चाहते हैं और टेलीविजन सेट पर शेरिल की बहुप्रतीक्षित वापसी उनकी प्रमुख ख्वाहिशों में से एक है।”

सूत्र ने यह भी बताया कि शो के निर्माता शेरिल के प्रेमी लियाम पाएने को भी इसमें लाने की भी कोशिश कर रहे हैं।

सूत्र ने कहा, “इस बार का यह शो बहुत अच्छा होगा। अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है, लेकिन कार्यक्रम के निर्माता शेरिल को शो में वापस लाने के लिए बहुत ही उत्सुक हैं और अगर वह कुछ करने के लिए तैयार होती हैं, तो हम उनको लेने के लिए इच्छुक होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493