संदीप आनंद शो में जोकर बनेंगे

मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर ‘मे आई कम इन मैडम’ के प्रसिद्ध अभिनेता संदीप आनंद जल्द ही इस शो में जोकर के किरदार में नजर आने वाले हैं।

संदीप यह अवतार अपनी बॉस संजना (नेहा पेंडसे) का मनोरंजन करने के लिए लेने वाले हैं।

लाइफ ओके के निर्माताओं ने संदीप को चरित्र में ढलने के लिए जोकर का मुखौटा पहनने का सुझाव दिया था, लेकिन उन्होंने अधिक वास्तविक दिखने के लिए मुखौटे की जगह अपने पूरे चेहरे पर जोकर का मेकअप कराने का आग्रह किया।

संदीप ने एक बयान में कहा, “मैं वास्तव में खुद के कई पहलुओं की खोज कर रहा हूं और कभी-कभी इस दबाव को संभालना बहुत अधिक मुश्किल होता है कि इस शो में केवल मैं ही अकेला हूं जिसे एपिसोड के हर दूसरे सेंकड में अलग-अलग किरदार निभाना पड़ता है। एक अभिनेता के तौर पर मुझे हमेशा कुछ अलग दर्शकों को खुश करना होता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493