ड्राइविंग के दौरान फोन के इस्तेमाल के लिए बीबर पर जुर्माना

लॉस एंजलिस, 17 जुलाई (आईएएनएस)। ड्राइविंग के दौरान सेलफोन के इस्तेमाल के कारण गायक जस्टिन बीबर पर जुर्माना किया गया है।

वेबसाइट टीएमजेड डॉट कॉम के अनुसार, शनिवार को जब बीबर अपनी काली मर्सीडीज जी-वेगन चला रहे थे, तब एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें रोका और सेलफोन के इस्तेमाल के लिए उन पर जुर्माना किया।

सूत्रों के मुताबिक, बीबर ने बिना कोई फसाद खड़ा किए शांति से पुलिस अधिकारी से जुर्माने की रसीद ले ली।

किसी भी व्यक्ति को वाहन चलाते समय सेलफोन का इस्तेमाल करते पाए जाने पर 162 डॉलर का जुर्माना अदा करना पड़ता है।

बीबर अपने ‘पर्पस वर्ल्ड टूर’ के यूरोपीय चरण को पूरा करने के बाद फिलहाल अवकाश पर हैं। वह ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के बाद हाल ही में अमेरिका लौटे हैं।

बीबर अपने टूर के दूसरे चरण में 29 जुलाई को उत्तर अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे, जिसके बाद वह एशिया में कई कॉन्सर्ट्स करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493