सैंटियागो (चिली), 17 जुलाई (आईएएनएस)। चिली के फुटबाल खिलाड़ी एलेक्सिस सांचेज का कहना है कि उन्हें चैम्पियंस लीग खेलना ही नहीं, जीतना भी है।
उन्होंने इस ओर भी इशारा किया है कि वह लंदन आधारित फुटबाल क्लब से अलग हो सकते हैं।
इंग्लिश प्रीमियर लीग के पिछले सीजन को पांचवें स्थान पर रहते हुए समाप्त करने के कारण आर्सेनल क्लब अगले सीजन में चैम्पियंस लीग में नहीं खेलेगा।
ऐसे में आर्सेनल के फारवर्ड सांचेज ने चिली के ‘रेडियो स्पोर्ट’ को दिए एक बयान में कहा, “मैंने अपना फैसला ले लिया है, लेकिन अब फैसला आर्सेनल को लेना है।”
चिली के 28 वर्षीय खिलाड़ी सांचेज ने कहा, “यह उन पर आधारित है। मुझे अब इस बात का इंतजार करना है कि वह क्या चाहते हैं। मेरा विचार खेलने का और चैम्पियंस लीग जीतने का है। मैंने बचपन से यह सपना देखा है।”
आर्सेनल के कोच आर्सेने वेंगर ने कहा कि उन्होंने सांचेज से बात की है और उनकी तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
dharmpath.com dharmpath