आरोन कार्टर ने भाई निक की टिप्पणी का जवाब दिया

लॉस एंजेलिस, 17 जुलाई (आईएएनएस)। नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार हुए गायक आरोन कार्टर ने अपने भाई निक कार्टर द्वारा उनकी गिरफ्तारी पर की गई टिप्पणी की आलोचना की।

निक ने अपनी टिप्पणी में यह भी दावा किया था कि पुलिस ने आरोन को प्रसिद्धि पाने के लिए लक्षित किया है।

निक ने 15 जुलाई को इस घटना पर ट्वीट करते हुए कहा था, “मेरे भाई के लिए, मैं आपको प्यार करता हूं और आपको अगर मदद की आवश्यकता महसूस होती है, तो मैं यहां हूं और आपकी मदद करने के लिए तैयार हूं। हम सभी यहां आपके लिए हैं।”

आरोन (29) को नशे में गाड़ी चलाने और मादक पदार्थ अपने पास रखने के आरोप में अमेरिकी गायक आरोन कार्टर जॉर्जिया की हेबरशेम काउंटी से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान कार में आरोन के साथ उनकी प्रेमिका मैडिसन पार्कर भी मौजूद थीं और उन्हें भी इस दौरान कथित तौर पर मादक पदार्थो से संबंधित मामले में हिरासत में लिया था।

‘ईऑनसाइट डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, आरोन को 4,160 डॉलर की जमानत के बाद रिहा कर दिया गया था।

वहीं, आरोन को भाई निक की टिप्पणी पसंद नहीं आई और उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “अगर मेरा खुद का खून मेरी सलामती की फिक्र करता तो उसने सार्वजनिक मंच के इस्तेमाल के बजाय मुझसे सीधे संपर्क क्यूं नहीं किया। अपने प्रचार के लिए मेरा इस्तेमाल और जब मैं हाशिए पर हूं तो मुझे अनदेखा करना किसी भी लिहाज से अच्छा नहीं है। मैं अपने परिवार को उनके उतार-चढ़ाव के बगैर प्यार करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493