सलमान ने ‘रांची डायरीज’ के लिए अनुपम को शुभकामनाएं दी

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर की आगामी फिल्म ‘रांची डायरीज’ के टीजर की प्रशंसा की है और अनुपम को इसके लिए शुभकामनाएं दी है।

सात्विक मोहंती द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक महत्वकांक्षी अभिनेत्री-मॉडल और उसके गॉडफादर की कहानी है।

फिल्म का टीजर रविवार को जारी हुआ।

सलमान ने ट्विटर पर लिखा, “अनुपम खेर को बधाई। टीजर बेहतरीन है। ‘रांची डायरीज’ के लिए शुभकामनाएं।”

फिल्म में सौंदर्या शर्मा, हिमांश, सतीश कौशिक और जिमी शेरगिल जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493