लुकाकु को युनाइटेड में मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा : रूनी

मैनचेस्टर, 17 जुलाई (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व स्टार खिलाड़ी वेन रूनी ने क्लब ने कहा कि नए स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकु को क्लब में आगामी चुनौतियों के लिए मानसिक रूप से मजबूत रहने की जरूरत है।

पिछले सप्ताह 24 वर्षीय बेल्जियाई स्ट्राइकर लुकाकु युनाइटेड क्लब में शामिल हुए थे।

एवर्टन से निकले लुकाकु ने युनाइटेड क्लब के साथ 7.5 करोड़ पाउंड (9.819 करोड़ डॉलर) पांच साल का करार किया था।

‘फोक्स स्पोर्ट्स’ को दिए एक बयान में रूनी ने कहा, “आपको चुनौतियों का सामना करने के लिए क्लब में मानसिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है। इस क्लब को सफलता की मांग है। लुकाकु को मजबूत रहने की जरूरत है।”

रूनी ने कहा कि युनाइटेड के लिए खेलने के दौरान एक खिलाड़ी के तौर पर आपके व्यक्तित्व की पहचान भी होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493