फ्लामेंगो में शामिल हुए वालेंसिया के डिएगो एल्वेस

मेड्रिड, 17 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब वालेंसिया ने ब्राजील के गोलकीपर डिएगो एल्वेस को रिडो डी जनेरियो क्लब फ्लामेंगो को बेचने की पुष्टि की है।

स्पेनिश लीग क्लब की वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा, “वालेंसिया ने एल्वेस के लिए फ्लामेंगो के साथ स्थायी स्थानांतरण के लिए करार किया है।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 32 वर्षीय खिलाड़ी को कथित तौर पर 500,000 रेइस (150,000 डॉलर) का मेहनताना मिलेगा। एल्वेस का करार 2020 में समाप्त होगा।

एल्वेस ने वालेंसिया के लिए प्रथम श्रेणी टीम के साथ 146 मैच खेले हैं। वह 2011 में अल्मेरिया क्लब से इस क्लब में शामिल हुए थे।

पिछले साल वह सबसे अधिक पेनाल्टी गोल (17) बचाने वाले गोलकीपर बने थे। उन्होंने एंडोनी जुबिजारेता का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया।

पिछले माह एल्वेस ने कहा था कि अगले विश्व की शुरुआत से पहले वह ब्राजील टीम के गोलकीपर के लिए स्वयं को पहले विकल्प के रूप में साबित करना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493