काबुल, 17 जुलाई (आईएएनएस)। हेरात प्रांत में सोमवार को अफगान सीमा पुलिस के तीन जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हेरात शहर के बाहर अहमद अबाद इलाके में हथियारबंद लोगों ने घात लगाकर हमला किया।”
मृतक ईरान सीमा के पास इस्लाम काला शहर में स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे। अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
dharmpath.com dharmpath