गायिका मेल बी की मां अदालत के फैसले से नाखुश (लीड-1)

लंदन, 17 जुलाई (आईएएनएस)। लोकप्रिय ब्रिटिश पॉप गायिका मेल बी की मां एंड्रिया ब्राउन ने मेल बी और उनके पति के बीच विवाद पर अदालत के फैसले को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

न्यायालय ने मेल बी को अलग हो रहे अपने पति स्टीफन बेलफोंटे को 30,000 पाउंड प्रतिमाह देने का आदेश दिया है।

‘स्पाइस गर्ल्स’ नामक पॉप बैंड की पूर्व सदस्य मेल बी को न्यायाधीश ने तलाक संबंधी कार्यवाहियों के दौरान बेलफोंटे को प्रति माह 30,000 पाउंड देने का आदेश देने के अलावा बेलफोंटे की कानूनी फीस के लिए उन्हें एकमुश्त 106935.54 पाउंड देने के लिए भी कहा है।

एंड्रिया ने शनिवार को ट्वीट किया, “आभारी हूं कि मेरी बेटी 10 साल तक चले इस तनाव के बावजूद जिंदा है। आखिर में वह सुरक्षित है। जिंदगी की कीमत रुपयों से अधिक होती है।”

न्यायालय के फैसले से संबंधित खबर का लिंक ट्विटर पर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “इंग्लैंड में यह कभी नहीं घटेगा। अदालत के फैसले से नाखुश हूं।”

मेल बी ने अप्रैल में बेलाफोंट पर शादी के बाद अपने साथ शारीरिक और भावनात्मक दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।

मेल बी ने दावा किया है कि बेलाफोंटे उनके साथ मारपीट करते थे, उन्हें हतोत्साहित करते थे, उन्हें कई लोगों के साथ यौन संबंध बनाने पर मजबूर किया और उनके बीच हुए यौन संबंध को गुप्त रूप से रिकार्ड किया। उन्होंने पति बेलफोंटे पर इन सेक्स टैप के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493